Vitamin B12 के लिए दही में मिलाकर खाएं यह बीज


By Farhan Khan12, Mar 2025 02:00 PMjagran.com

विटामिन-बी12

विटामिन-बी12 एक ऐसा विटामिन है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। यह विटामिन हमारे मस्तिष्क के विकास में भी मददगार माना जाता है।

विटामिन-बी12 कमी से क्या होता है?

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने पर आपको चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना, सिर में दर्द होना, डिप्रेशन और पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

विटामिन-बी12 के लिए दही में मिलाकर खाएं ये बीज

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप दही में मिलाकर इन बीजों का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा किया जा सकता है।

फ्लैक्स सीड्स

हम आपको फ्लैक्स सीड्स या अलसी के बीजों के बारे में बता रहे हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं।

दही में मौजूद पोषक तत्व

वहीं, दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गर्मियों में आपको हेल्दी रखती है।

दही में अलसी के बीज मिक्स करके खाएं

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आपको नाश्ते में दही में फ्लैक्स सीड्स मिक्स करके खाने चाहिए। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

मोटापे से मिलेगी राहत

जो लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए दही में फ्लैक्स सीड्स मिलाकर खाना बेस्ट हो सकता है क्योंकि ये फाइबर से भरपूर होते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com