क्या आप चाहते हैं कि आपके बाल सिल्की और शाइनी बनें? तो यह स्टोरी आपके लिए परफेक्ट है। आप इन 6 चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके बालों को खूबसूरत बना सकते हैं।
मजबूत और घने बालों के लिए अंडे को अच्छा माना जाता है। अंडे में मौजूद बायोटिन बालों की ग्रोथ की अच्छी करता है। साथ ही, इसमें मौजूद प्रोटीन डैमेज बालों के लिए अच्छा माना जाता है।
बालों को चमकदार और नमी देने में एवोकाडो खाने चाहिए। यह स्कैल्प को भी हेल्दी बनता है। आप एवोकाडो को सलाद और सैंडविच में डालकर खा सकते हैं।
अगर आप बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप शकरकंद को उबालकर या भूनकर खा सकते हैं।
यह ड्राई फ्रूट्स स्किन के साथ साथ बालों के लिए काफी लाभदायक होता है। बादाम और अखरोट में मौजूद विटामिन आपके बालों को शाइनी और खूबसूरत बनाते हैं।
सूरजमुखी में मौजूद बायोटिन, जिंक और विटामिन आपके बालों को हेल्दी और शाइनी बनाएंगे। आप अपने सैंडविच या सलाद में बीजों को मिलकर खा सकते हैं।
स्कैल्प को हाइड्रेट और हेल्दी बनाने के लिए आप अपनी डाइट में आलू को शामिल कर सकते हैं। आप खाने के साथ-साथ आलू के रस को बालों में लगा सकते हैं।
बालों को खूबसूरत और हेल्दी बनाने के लिए आप इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Freepik