1 हफ्ते तक रोज खाली पेट भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने से क्या होता है?


By Farhan Khan12, Mar 2025 11:55 AMjagran.com

ड्राई फ्रूट्स में मौजूद पोषक तत्व

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ड्राई फ्रूट्स में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, आयरन, फोलेट, विटामिन-बी12, विटामिन-डी और विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

1 हफ्ते तक खाली पेट भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप 1 हफ्ते तक खाली पेट भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाते हैं, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

रहेंगे एनर्जी से भरपूर

अगर आपकी बॉडी पूरे दिन थकी-थकी रहती है, तो इसके लिए आपको खाली पेट ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए। इससे आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे और काम पर अच्छे से फोकस कर पाएंगे।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। ऐसे में इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको रोजाना खाली पेट भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए क्योंकि ये विटामिन-सी से भरपूर होते हैं।

डाइजेशन होगा बेहतर

जिन लोगों को पेट अक्सर खराब रहता है, उनके लिए खाली पेट भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स किसी अमृत से कम नहीं है क्योंकि ये फाइबर का रिच सोर्स माने जाते हैं। इससे आपका डाइजेशन बेहतर रहेगा।

दिल रहेगाा हेल्दी

आज की बदलती लाइफस्टाइल में दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। इस समस्या से राहत के लिए आपको डाइट में भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए।

नींद से जुड़ी समस्याओं से मिलेगी निजात

1 हफ्ते तक भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने से आपको नींद से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है क्योंकि ये मैग्नीशियम, ट्रिप्टोफैन और विटामिन-ई से भरपूर होते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com