किरण राव की फिल्म लापता लेडीज की फूल कुमारी उर्फ नितांशी गोयल ने अपने शानदार रोल से सबका दिल जीत लिया था। एक्ट्रेस ने फिल्म में गजब की एक्टिंग की थी।
17 साल की फूल कुमारी रियल लाइफ में काफी हॉट दिखती हैं। एक्ट्रेस फैशन के मामले में कई बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेज को टक्कर देती हैं। आइए एक नजर डालते हैं उनके लुक्स पर।
नितांशी वन शोल्डर थाई हाई स्लिट ड्रेस में अप्सरा जैसी लग रही हैं। एक्ट्रेस ने साथ में हाई हील्स कैरी किया है, जो उनके लुक को स्टाइलिश बना रहा है। यंग गर्ल्स उनके इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
लापता लेडीज की फूल कुमारी ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर ड्रेस में ग्लैमरस नजर आ रही हैं। अगर आप बर्थडे पार्टी के लिए आउटफिट सर्च कर रही हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक को कॉपी करें।
पिंक कलर के हैवी वर्क लहंगा में नितांशी बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनका ये लुक शादी-फंक्शन के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
अगर आप ऑफिस या कॉलेज के लिए आउटफिट की तलाश में हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही ब्लेजर के साथ शॉर्ट स्कर्ट ट्राई करें। यह आपके लुक को क्लासी और स्टाइलिश बना देगा।
फेयरवेल पार्टी में सबसे खूबसूरत दिखने के लिए साड़ी ढूंढ रही हैं, तो इस तरह की प्रिंटेड साड़ी को ऑप्शन में रखें। इसके साथ हैवी नेकलेस पेयर करके महफिल की लाइमलाइट चुरा सकती हैं।
फूल कुमारी ग्रीन कलर की लॉन्ग गाउन में महारानी से कम नहीं लग रही हैं। इस तरह की ड्रेस को आप अपने वॉडरोब में शामिल करें।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@nitanshigoelofficial)