विटामिन-बी शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है, जो एनर्जी, ब्रेन फंक्शन, नर्वस सिस्टम और मेटाबॉलिज्म जैसे जरूरी फंक्शन में अहम भूमिका निभाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर शरीर में विटामिन-बी की अधिकता हो जाए, तो इससे सेहत को कौन-से नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर शरीर में विटामिन-बी ज्यादा बढ़ जाए, तो इससे आपके नर्वस सिस्टम को नुकसान हो सकता है।
विटामिन-बी की ज्यादा मात्रा लिवर को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे लिवर में सूजन और लिवर फेलियर भी हो सकता है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि बॉडी में विटामिन-बी की अधिकता होने से पेट में दर्द, जी मचलना और इनसोम्निया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
विटामिन-बी शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा से आपको मुंहासे, त्वचा में खुजली और रैशेज जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स की ज्यादा मात्रा से पाचन तंत्र पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है। इससे पेट में दर्द, जी मचलने, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com