पितृ पक्ष में तुलसी पूजा करने से क्या होता है?


By Ashish Mishra14, Sep 2024 06:00 AMjagran.com

पितृ पक्ष 2024

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व होता है। इस दौरान स्नान-दान करना बेहद शुभ होता है। आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष में तुलसी की पूजा करने से क्या होता है?

पितृ पक्ष की शुरुआत

पंचांग के अनुसार, इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर 2024 से होगी। वहीं, इसका समापन 02 अक्टूबर को होगा। इस बीच पितरों को प्रसन्न करने के लिए पूजा की जाती है।

पितृ पक्ष में तुलसी की पूजा करना

इस दौरान तुलसी के पौधे की पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली संकट दूर होते हैं और पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

पितरों की आत्मा मिलती है शांति

पितृ पक्ष में तुलसी के पौधे की पूजा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। इसके साथ ही, व्यक्ति के बिगड़े हुए काम होने लगते हैं।

सकारात्मकता प्रदान करना

शास्त्रों में तुलसी के पौधे की पूजा करने के कई फायदे बताए गए हैं। पितृ पक्ष में इस पौधे की पूजा करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

पिंडदान में तुलसी का उपयोग

पितृ पक्ष में तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करते समय तुलसी का उपयोग किया जाता है। इसके उपयोग से दोष से मुक्ति मिलती है और संकट भी दूर होते हैं।

कार्य में सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो पितृ पक्ष के दौरान तुलसी के पौधे की पूजा करें। इससे कार्य में सफलता मिलने लगती है।

पितृ दोष से मुक्ति

तुलसी के पौधे की पूजा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही, पितरों का आशीर्वाद मिलता है और करियर में लाभ होता है।

पढ़ते रहें

पितृ पक्ष में पूजा करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ