चाणक्य में कई ऐसी बातों का जिक्र किया जाता है, जिसमें बताया गया है कि किन लोगों के घर मां लक्ष्मी का आगमन होता है?
अगर आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन हो गया है, तो आपको धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही, परेशानियों से भी छुटकारा मिलने लगता है।
जिन घरों में रोजाना साफ-सफाई होती रहती है, उन घरों में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। इन घरों के सदस्य जीवन में खूब तरक्की भी करते हैं।
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिस घर में अन्न का सम्मान होता है, उस घर में मां लक्ष्मी का वास भी रहता है। इसके साथ ही, परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
जिन घरों में शांति रहती है, वहीं देवी-देवताओं का वास होता है। जिस घर में पति-पत्नी के बीच झगड़े होते रहते हैं, उस घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।
जिस घर के सदस्य जीवन में दान-पुण्य करते हैं, उस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। दान करने से व्यक्ति के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
इन नियमों का पालन करने वाले लोगों के घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इन लोगों को धन से जुड़ी समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिन घरों में मां लक्ष्मी का वास रहता है, उन घरों में सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है। इसके अलावा, गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ