सामुद्रिक शास्त्र में चीटियों के रंग से लेकर उनकी निकलने की दिशा और उनकी चाल से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है।
ये व्यक्ति के भाग्य के बारे में भी संकेत देती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि अगर घर की इस दिशा से चीटियां निकल रही है, तो यह किसी शुभ समाचार से कम नहीं।
यदि घर या कार्यस्थल पर काली चींटी दिखाई दें तो समझ जाएं कि पैसा आने वाला है। व्यक्ति को नई जॉब मिल सकती है।
इसके साथ ही आपको व्यापार में मुनाफा होगा। निवेश करने के लिए भी यह अच्छा समय माना जाता है। परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
यदि काली चीटियां घर के बेडरूम से निकल रही हैं, तो गोल्ड खरीदने के चांसेस ज्यादा हैं। वहीं छत से निकलने का मतलब है कि व्यक्ति जल्द प्रॉपर्टी लेगा।
यदि चीटियां उत्तर दिशा से निकल रही हैं तो व्यक्ति को सुख मिलने वाला है। पश्चिम दिशा से निकलती हैं, तो व्यक्ति जल्द ही ट्रेवल करने वाला है।
दक्षिण दिशा से चींटी निकलती है, तो आर्थिक लाभ मिल सकता है और यदि काली चीटियां पूर्व दिशा से निकल रही है, तो यह सौभाग्य के लिए अच्छा माना जाता है।
उत्तर और दक्षिण दोनों ही दिशा से चींटियों का निकलना शुभ होता है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com