चंद्रमा कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इन लोगों का खुलेगा भाग्य


By Amrendra Kumar Yadav13, Sep 2024 01:22 PMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का अत्यधिक महत्व

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का अत्यधिक महत्व होता है। ज्योतिष की गणनाओं के अनुसार, सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका असर सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ता है।

चंद्रमा का राशि परिवर्तन

मन के कारक चंद्रमा इन दिनों कुंभ राशि में विराजमान हैं और 14 सितंबर को मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

इन राशियों का खुलेगा भाग्य

चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर कुछ राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। इन राशियों की चर्चा करेंगे।

धनु राशि

चंद्रमा का राशि परिवर्तन धनु राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और पालनहार भगवान विष्णु हैं।

आय में होगी वृद्धि

इस दौरान दोस्तों और परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। इसके साथ ही आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में मिलेगी सफलता

इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने के चांस हैं। इसके साथ ही किसी धार्मिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

मीन राशि

चंद्रमा का राशि परिवर्तन मीन राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इस दौरान रुके हुए कार्यों में सफलता की उम्मीद है।

मान-सम्मान में होगी वृद्धि

मीन राशि के लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इसके साथ ही वाहन या घर की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही बिजनेस में भी इनवेस्ट कर सकते हैं।

चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन राशियों को विशेष लाभ मिल सकते हैं। ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM