पीपल के पेड़ पर कलावा बांधने से क्या होता है?


By Ashish Mishra06, Feb 2025 02:18 PMjagran.com

पीपल के पेड़ की पूजा करना

अक्सर लोग रोजाना पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं। इससे जीवन में बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि पीपल के पेड़ पर कलावा बांधने से क्या होता है?

परेशानियों से छुटकारा

पीपल के पेड़ में देवी-देवताओं का वास रहता है। इस पेड़ की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं और देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

पीपल के पेड़ पर कलावा बाधना

इस पेड़ की पूजा करते समय इस पर कलावा बांधना शुभ होता है। इससे व्यक्ति को कई फायदे होते हैं और तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।

पितरों का मिलता है आशीर्वाद

पीपल के पेड़ में पितरों का वास रहता है। इस पौधे की पूजा करते समय कलावा बांधे। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

करियर में मिलती है सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो पीपल के पेड़ पर कलावा बांधे। ऐसा करने से करियर में सफलता मिलती है।

देवी-देवताओं की मिलती है कृपा

पीपल के पेड़ में ब्रह्म, विष्णु और महेश समेत कई देवी-देवताओं का वास रहता है। इस पौधे पर कलावा बांधने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

बुद्धि का होता है विकास

पीपल के पेड़ पर कलावा बांधने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। इसके अलावा, व्यक्ति की बुद्धि का विकास होता है और सोचने-समझने की क्षमता भी बढ़ने लगती है।

शनि की साढ़े साती होती है कम

अगर आप शनि की साढ़े साती का सामना कर रहे हैं, तो पीपल के पेड़ पर कलावा बांधे। इससे शनि की साढ़े साती कम होने लगती है और परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

पेड़-पौधों की पूजा करने के फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ