कई लोग दक्षिण दिशा में पैर करके सो जाते हैं। इससे कई बुरे परिणाम देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं कि इस दिशा में पैर करके सोने से क्या होता है?
इस शास्त्र में चारों दिशाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें कई नियम ऐसे बताए गएं हैं, जिसका पालन न करने से व्यक्ति को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सोते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। भूलकर भी दक्षिण दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए। इस दिशा में पैर करके सोने से कई समस्याएं होने लगती हैं।
दक्षिण दिशा यमराज की दिशा होती है। इस दिशा में पैर करके सोने से यमराज नाराज होते हैं। ऐसे में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ज्योतिष के अनुसार, दक्षिण दिशा में पैर करके सोने से व्यक्ति को मंगल दोष का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आप कर्ज की समस्या से परेशान हो सकते हैं।
दक्षिण दिशा में पैर करके सोने से आपको बुरे सपने आ सकते हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति को तनाव का सामना करना पड़ता है और शरीर की ऊर्जा बाहर निकलने लगती है।
अगर आप दक्षिण दिशा में पैर करके सोते हैं, तो रात में नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, आपको थकान भी महसूस हो सकती है।
जो लोग दक्षिण दिशा में पैर करके सोते हैं, उन्हें धन की कमी का सामना करना पड़ता है। इन लोगों के पास पैसा भी नहीं टिकता है और कार्य में असफलता का सामना करना पड़ता है।
वास्तु से जुड़े नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ