यह दिन भगवान गणेश को समर्पित रहता है। बुधवार को बप्पा की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि गणेश जी के किन मंत्रों का जाप करने से सफलता मिलती है?
जिन लोगों पर बप्पा की कृपा रहती है, उन्हें जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। ऐसे लोग करियर में खूब तरक्की करते हैं।
जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे देवी-देवता भी प्रसन्न होकर साधक पर कृपा बरसाते हैं।
गणेश जी की पूजा करते समय ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
बुधवार के दिन पूजा करते समय ऊँ एकदन्ताय विद्धमहे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात् मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे साधक को ज्ञान की प्राप्ति होती है।
किसी भी कार्य में रुकावट आने पर गणेश जी की पूजा करते हुए ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा मंत्र का जाप करें। इससे बाधा से छुटकारा मिलता है।
गणेश जी की पूजा करते समय इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है।
इन मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को कार्यों में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, कारोबार करने वाले लोगों को व्यापार में लाभ होता है।
गणेश जी की पूजा करने के नियम के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ