अक्सर लोग चेहरे पर मलाई लगाकर सोते हैं। इससे चेहरे पर कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि रात में मलाई लगाकर सोने से क्या होता है?
अक्सर लोग चेहरे पर ग्लो के लिए स्किन पर कई चीजें लगाते हैं। कई बार इसका चेहरे पर नकारात्मक असर पड़ता है।
रात में सोने से पहले चेहरे को धो लें। इसके बाद इस पर मलाई लगा लें। इसे लगाकर चेहरे पर मसाल भी कर सकते हैं। इसके बाद पानी से धो लें।
मलाई में लैक्टिक एसिड होता है, जो करके डेड सेल्स को साफ करने में मदद करता है। इसे चेहरे पर लगाने से निखार आने लगती है।
रात में चेहरे पर मलाई लगाकर सोना स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसे लगाने से ड्राईनेस से छुटकारा मिलता है और स्किन मुलायम बनी रहती है।
मलाई में फैट्स होते हैं, जो स्किन से ऑयल और गंदगी को साफ करने में मदद करते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से साफ रहता है।
अगर आपके चेहरे पर काले दाग पड़ गए हैं, तो रात में सोने से पहले मलाई लगा लें। इससे दाग-धब्बे दूर होने लगते हैं और स्किन पर चमक बनी रहती है।
रात में सोते समय चेहरे पर मलाई लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है। इससे रूखेपन की समस्या भी दूर होती है और ग्लो बढ़ता है।
स्किन को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ