Dussehra 2024: दशहरे के दिन नीलकंठ देखने से जाग उठेगा भाग्य


By Ashish Mishra10, Oct 2024 12:44 PMjagran.com

दशहरा 2024

हिंदू धर्म में दशहरे का विशेष महत्व होता है। इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। आइए जानते हैं कि दशहरा के दिन नीलकंठ देखने से क्या होता है?

दशहरा कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार 12 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस दिन विधि-विधान से भगवान श्री राम की पूजा की जाती है।

दशहरा शुभ मुहूर्त

आश्विन माह में दशमी तिथि की शुरुआत 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर होगा।

दशहरे पर नीलकंठ देखना

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्री राम ने नीलकंठ को देखने के बाद रावण का वध किया था। ऐसे में दशहरा के दिन नीलकंठ के दर्शन करना शुभ होता है।

पापों से छुटकारा

भगवान राम लक्ष्मण के साथ पापों से छुटकारा पाने के लिए शिव जी की पूजा की थी। इस दौरान भोलेनाथ नीलकंठ के रूप में भगवान राम और लक्ष्मण को दर्शन दिए थे।

धन-दौलत में होती है वृद्धि

दशहरे के दिन नीलकंठ के दर्शन करना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में धन-दौलत की वृद्धि होती है और कारोबार में भी लाभ होता है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

दशहरे के दिन नीलकंठ का दर्शन करने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

कार्य में सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो दशहरा के दिन नीलकंठ के दर्शन करें। इससे कार्य में सफलता के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

सालभर पड़ने वाले त्योहारों और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ