हमारे घर में कई जानवर होते हैं, जिन्हें पाला जाता है। इन जानवरों में कुत्ता, बिल्ली, घोड़ा, गाय और बकरी आदि शामिल है। वहीं, कुछ जानवर बिना पाले ही घरों में डेरा जमा लेते हैं।
इन जानवरों में पक्षी, कबूतर, चूहे और छछूंदर आदि शामिल है। आज हम आपको बताएंगे कि घर में सुबह-सुबह छछूंदर दिख जाए, तो इसका क्या मतलब होता है? आइए जानें।
मान्यता के अनुसार, जिस घर में छछूंदर होती है, वहां देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। जहां छछूंदर होती है, वहां छोटे-मोटे जीव-जंतु, कीड़े-मकोड़े और सांप आदि नहीं होते।
हालांकि छछूंदर का काटना बहुत नुकसानदायक होता है क्योंकि इसकी लार बहुत जहरीली होती है। इसके चलते आप अन्य समस्याओं के शिकार हो सकते हैं।
अगर किसी व्यक्ति के आसपास छछूंदर घूम रही है, तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि उस व्यक्ति को जल्द ही शुभ समाचार मिलेगा।
जिस व्यक्ति को दिवाली की रात छछूंदर दिख जाए, तो उसकी तरक्की हो सकती है। अटका हुआ धन मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
अगर छछूंदर सुबह के समय घर में प्रवेश करती है, तो यह बहुत शुभ है। इसका मतलब आप जल्द ही करोड़पति बनने वाले हैं। आपके बिगड़े काम भी बन जाएंगे।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com