अशोक के पेड़ में जल देने से वैवाहिक जीवन में आएंगी खुशियां


By Farhan Khan22, Feb 2025 05:00 PMjagran.com

अशोक का पेड़ लगाने से क्या होता है?

हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक, जिस घर में अशोक का पेड़ लगा होता है, उसके बिगड़े काम भी बन जाते हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है। परिवार के सदस्यों की आय बढ़ती है।

अशोक के पेड़ में जल देने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप अशोक के पेड़ में जल देते हैं, तो इससे वैवाहिक जीवन में खुशियां आ सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

लक्ष्मी जी का बना रहता है वास

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, अगर आप रोज अशोक के पेड़ में जल देते हैं, तो इससे घर में लक्ष्मी जी का वास बना रहता है।

कर्ज से मिलेगी मुक्ति

मां लक्ष्मी की कृपा बने रहने से व्यक्ति को कभी भी आर्थिक जोखिम नहीं उठाने पड़ते। आपको कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है।

वैवाहिक जीवन में बनी रहती है खुशहाली

अशोक के पेड़ में रोज जल अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। साथ ही इससे घर में मौजूद रोग-दोष भी समाप्त हो जाता है।

क्लेश की स्थिति से निजात

अगर आपके घर में बिना किसी वजह के क्लेश की स्थिति बनी रहती है तो आपको जरूर ही अशोक के वृक्ष में जल चढ़ाना चाहिए।

परिवार में सदस्यों के बीच बना रहेगा प्रेम

हर शुक्रवार को अशोक के पेड़ के में जल देने के बाद कपूर और घी को मिलाकर दीपक जलाने से परिवार में सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com