बार-बार आंखें रगड़ने से क्या होता है?


By Farhan Khan24, Oct 2025 12:01 PMjagran.com

आंखें रगड़ना

जब हमारी आंख में कुछ चला जाता है या आंखों में जलन होने लगती है, तो हम अनायास ही आंखों को रगड़ने लगते हैं। मेडिकल भाषा में यह आपकी आंखों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।

बार-बार आंखें रगड़ना

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप बार-बार आंखें रगड़ते हैं, तो इससे सेहत पर कैसा असर पड़ता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

आंखों में इन्फेक्शन होना

जब हम बार-बार अपनी आंखों को रगड़ते हैं, तो इससे हाथों पर मौजूद धूल, बैक्टीरिया और वायरस सीधे आंखों में पहुंच जाते हैं। इसके चलते आपकी आंखों में इन्फेक्शन हो सकता है।

कार्निया पर असर पड़ना

जिन लोगों को अपनी आंखों को रगड़ने की आदत होती है, तो इससे उन्हें अपनी इस आदत से बाज आना चाहिए। आंखें रगड़ने का डायरेक्ट असर कार्निया पर पड़ता है और व्यक्ति को धुंधला दिख सकता है।

आंखों के नीचे काले घेरे होना

जब हम अपनी आंखें बार-बार रगड़ते हैं, तो इससे आंखों के आसपास ब्लड वेसल्स डैमेज होने का खतरा बना रहता है। इसके चलते आंखों के नीचे काले घेरे और इनमें सूजन हो सकती है।

आंखों में जलन होना

अगर आप पहले से ही एलर्जी की समस्या से जूझ रहे हैं और इसके बाद अगर आप बार-बार अपनी आंखों को रगड़ते हैं, तो इससे आपकी आंखों में जलन हो सकती है।

आंखें ठंडे पानी से धोएं

इन सभी परेशानियों से बचने के लिए आपको बार-बार आंखें रगड़ने से बचना चाहिए। आंखों में खुजली होने पर आपको अपनी आंखें ठंडे पानी से धोनी चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com