अक्सर आपने देखा होगा कि लोग घर की छत पर त्रिशूल लगाए रहते हैं। आइए जानते हैं कि घर की छत पर त्रिशूल लगाने से क्या होता है?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का ध्यान रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से व्यक्ति को वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।
घर की छत पर त्रिशूल लगाने से घर में बुरी आत्माओं का प्रवेश नहीं होता है। इसके अलावा, घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होता है।
छत पर त्रिशूल लगाने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्यों को कार्य में सफलता मिलती है।
अगर आप गृह क्लेश का सामना कर रहे हैं, तो घर की छत पर त्रिशूल लगाएं। इससे घर में सुख-शांति आती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए छत पर त्रिशूल लगाना चाहिए। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर होने लगती है।
अगर आपको कठिन परिश्रम करने के बाद सफलता नहीं मिल रही है, तो छत पर त्रिशूल लगाएं। ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलती है और व्यक्ति तरक्की करता है।
अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो घर की छत पर त्रिशूल लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति को कभी भी तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
वास्तु के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ