स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने हमें भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में विस्तार से बताते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि सपने में अगर आपको दिवंगत आत्मा दिखाई दे रही है, तो क्या करना चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
प्रेमानंद महाराज के मुताबिक, सपने तीन प्रकार के होते हैं। पहले जिनमें परिवार के मृत सदस्य दिखाई देते हैं।
दूसरे जिनमें भगवान और साधु-संत के दर्शन होते हैं और तीसरे जिनमें वो दिखाई देते हैं, जिनका अस्तित्व ही नहीं है।
अगर आपको सपने में दिवंगत आत्माएं दिखाई दी है, तो कोई चिंता की बात नहीं है। इसलिए निश्चिंत रहें।
इस तरह के सपनों को गंभीरता से न लें। ऐसे में अगर आप कुछ करना चाहते हैं, तो धर्म-कर्म करें।
इसके अलावा आप गाय को रोटी या घास खिला सकते हैं। ऐसे करने से दिवंगत आत्माओं को संतुष्टि मिलती है।
सपने में दिवंगत आत्माएं दिखाई देना अशुभ नहीं माना जाता। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com