खाना खाकर पूजा करने से क्या होता है?


By Ashish Mishra03, Mar 2025 10:00 PMjagran.com

पूजा-पाठ करना

अक्सर लोग सुबह स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। इससे सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि खाना खाकर पूजा करने से क्या होता है?

देवी-देवताओं की कृपा

रोजाना पूजा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होने लगती हैं और रुके हुए कार्य होते हैं।

खाना खाकर पूजा करना

कई लोग खाना खाकर पूजा करते हैं। ऐसा करना वर्जित माना जाता है। मान्यता के अनुसार, भगवान को भोग लगाने के बाद ही भोजन करना चाहिए।

पूजा करने का नहीं मिलता है फल

ऐसा कहा जाता है कि खाना खाकर पूजा करने से पूरा फल नहीं मिलता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में कई बाधाएं आ सकती हैं।

परेशानी का सामना करना

मान्यता के अनुसार, खाना खाकर पूजा करने से व्यक्ति को भगवान का आशीर्वाद नहीं मिलता है। इससे जीवन में परेशानी आ सकती हैं।

क्या खाकर पूजा कर सकते हैं?

आचार्य चाणक्य के अनुसार, बीमार लोग दवा, दूध और फल का सेवन करके पूजा कर सकते हैं। पूजा करते समय भगवान से क्षमा जरूर मांगना चाहिए।

भगवान का ध्यान करें

ऐसा कहा जाता है कि भगवान भाव के भूखे होते हैं। ऐसे में खाना खाकर भी पूजा कर सकते हैं। संभव हो तो भगवा को भोग लगाने के बाद ही भोजन ग्रहण करना चाहिए।

पूजा करने के फायदे

रोजाना स्नान करने के बाद पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है। इसके साथ ही, जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कार्य में सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ