घर में 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाने से क्या होता है?


By Farhan Khan01, Nov 2025 04:02 PMjagran.com

हिंदू धर्म में निहित नियम फॉलो करना

हिंदू धर्म में हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। इन नियमों को फॉलो करने से आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है।

घर में 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाना

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप घर में 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाते हैं, तो इससे क्या होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

सकारात्मक ऊर्जा का वास

अगर आप अपने घर में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाते हैं, तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है। एक बात ऐसा जरूर करें।

घर में होगा धन का आगमन

घर में धन का आगमन हो और धन की तिजोरी भी पैसों से भरी रहे, इसके लिए आपको अपने घर में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए क्योंकि यह तस्वीर धन को आकर्षित करती है।

बनेंगे बिगड़े काम

जिन लोगों के काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं। उन लोगों को अपने घर में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए। यह तस्वीर बेहद शुभ मानी जाती है। जल्द ही आपके काम बनने लग जाएंगे।

परिवार में आएगा प्रेम

घर में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाने का एक फायदा यह भी है कि अगर आपके घर में आए दिन किसी न किस बात को लेकर क्लेश होता रहता है, तो यह तस्वीर लगाने से परिवार में धीरे-धीरे प्रेम लौट आएगा।

तस्वीर लगाने की दिशा

हालांकि, आपको घर में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाते समय दिशा का खास ख्याल रखें। इसके लिए आपको पूर्व दिशा का चयन करना चाहिए। वहीं, ऑफिस के लिए दक्षिण दिशा बेस्ट मानी जाती है।

अलग रंग के घोड़े न हो

सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर में घोड़े सफेद रंग के होने चाहिए। किसी और या अलग रंग के घोड़े शुभ नहीं माने जाते। इससे घर में अनहोनी हो सकती है। वहीं, घोड़े भी सात ही होने चाहिए।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com