अक्षय नवमी का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है। अक्षय नवमी का पर्व हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस दान जरूर करना चाहिए।
आज हम आपको आंवले से कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप अक्षय नवमी की रात में आजमाते हैं, तो इससे आपकी दिन रात तरक्की हो सकती है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।
अगर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास चाहते हैं और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा चाहते हैं, तो इसके लिए आपको गरीब और जरूरतमंदों को आंवला दान देना चाहिए। आपका काम हो जाएगा।
जो जातक अक्षय नवमी की रात में भगवान विष्णु को आंवले का भोग लगाते हैं, तो इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। इसके चलते आपकी मन की मुराद पूरी हो सकती है।
जो जातक कर्ज जैसी भयंकर परेशानी से जूझ रहे हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो ऐसे में उन्हें अक्षय नवमी की शाम को आंवले के पेड़ के नीचे घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए।
अक्षय नवमी की रात लाल कपड़े में लिपटे आंवला को धन के स्थान में रखने से आपके घर में रखी तिजोरी पैसों से भर सकती है। आपको अटका धन भी मिल सकता है।
अक्षय नवमी के दिन आंवले का वृक्ष पूर्व या उत्तर दिशा की ओर लगाने से आपकी बंद किस्मत का ताला धीरे-धीरे खुल सकता है। आपकी तरक्की भी हो सकती है।
अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने से जातक के घर और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके चलते बिगड़े काम भी धीरे-धीरे बनने लगते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com