पोषक तत्वों की बात करें तो दूध किसी भी रेस में सबसे आगे रहेगा। आयुर्वेद में तो गाय के दूध को अमृत की संज्ञा दी गई है।
बच्चों के शरीर में प्रोटीन की जरूरत पूरा करने के लिए दूध को एक जरूरी पदार्थ बताया गया है।
दूध के पकवान भी बनते हैं। कई बार लोग दूध के साथ नमकीन चीजों का भी सेवन कर लेते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध के साथ नमक खाना शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है। आइए इसके बारे में जानें।
दूध और नमक साथ में खाने से लेक्टोज और सोडियम का रिएक्शन हो जाता है। इस रिएक्शन से शरीर में स्किन एलर्जी होने का खतरा रहता है।
इसके अलावा दूध के साथ लंबे समय तक नमक खाने से समय से पहले बाल सफेद होने की परेशानी भी सामने आ सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नमक और दूध अगर एक साथ खाया जाए तो इससे शरीर के कई अंगों पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ता है।
ऐसे में दूध के साथ दही, नमक, इमली, खरबूजा, बेल, नारियल, मूली, तोरई, तिल, तेल, कुल्थी, सत्तू जैसी चीजों को खाने से बचना चाहिए।
अगर आप भी दूध के साथ नमकीन खाते हैं तो ऐसे में खाने से बचें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com