अच्छी सेहत के लिए रोजाना 7-8 घंटे की भरपूर नींद लेना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से तन और मन दोनों रिचार्ज हो जाते हैं।
लेकिन क्या आपको पता है कि बेड पर उल्टे-सीधे लेटकर कैसे भी सो जाना बॉडी को रिलैक्स करने का सही तरीका नहीं है।
गलत पोजीशन में सोने से शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सोने की सही पोजीशन क्या है।
स्लीप एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने के लिए सबसे बेहतरीन पोजीशन करवट बदलकर सोना माना जाता है।
ऐसा करने से पेट की आंतों को काफी फायदा होता है और इससे स्लीप एपनिया जैसी बीमारी में भी राहत मिलती है।
इस पोजीशन में सोने से पाचन प्रक्रिया भी बेहतर तरीके से काम करती है और आपको पेट संबंधी कोई बीमारी नहीं होती।
पेट के बल ज्यादा नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से शरीर की पाचन प्रक्रिया पर विपरीत असर पड़ता है।
अगर पेट के बल सो भी रहे हों तो पेट के निचले हिस्से में तकिया लगाना ना भूलें।
ऐसे में सोते समय इन बातों का खासतौर से ख्याल रखें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com