सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इससे कई बीमारियों से बचाव होता है और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
गुनगुने पानी में शहद मिलाकर सेवन करने से इसके दोगुने लाभ मिलते हैं। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।
शहद में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस आदि तत्व पाए जाते हैं।
पानी में शहद मिलाकर सेवन करने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है और कई बीमारियों से बचाव होता है। सुबह दिन की शुरुआत इससे करने से शरीर हेल्दी रहता है।
शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसका रोजाना सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और संक्रामक बीमारियों से बचाव होता है।
गुनगुने पानी में शहद मिलाकर सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। इससे स्किन पर उपस्थित दाग-धब्बों और मुंहासों से छुटकारा मिलता है।
गुनगुने पानी में शहद मिलाकर सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इससे गैस, एसिडिटी, कब्ज आदि की शिकायत दूर होती है।
इसका सेवन रोजाना करने से वेट लॉस में मदद मिलती है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
गर्म पानी में शहद मिलाकर सेवन करने से बहुत लाभ मिलते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com