शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि एक्सरसाइज करने का सही समय क्या होता है?
रोजाना एक्सरसाइज करने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होने लगती है। इससे व्यक्ति मानसिक रूप से भी फिट रहता है।
सही समय पर एक्सरसाइज करने से कई फायदे होते हैं। इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी मिलती है और व्यक्ति शारीरिक रूप से भी हेल्थी रहता है।
इस समय ऑक्सीजन की मात्रा अधिक रहती है। ऐसे में सुबह के टाइम एक्सरसाइज करने से दिमाग शांत और तरोताजा रहता है।
सुबह के समय एक्सरसाइज करने से व्यक्ति को रात में बेहतर नींद आती है। इसके अलावा, मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होती है और व्यक्ति खुद को आरामदायक महसूस करते हैं।
आप एक्सरसाइज करने से पहले या बाद में पानी पी सकते हैं। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
रात के समय ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। इसकी जगह आप रात के समय टहल सकते हैं। ज्यादा वर्कआउट करने से परेशानी बढ़ सकती है।
अगर आप तनाव का सामना कर रहे हैं, तो सुबह उठकर एक्सरसाइज करें। इससे तनाव से छुटकारा मिलता है और मानसिक शांति मिलती है।
शरीर को हेल्दी रखने के टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ