कपूर जलाने से हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान


By Farhan Khan16, May 2024 07:32 PMjagran.com

कपूर का इस्तेमाल

पूजा घर में कपूर का इस्तेमाल तो आप भी करते होंगे, लेकिन शायद आप इसके नुकसान से अंजान होंगे। घर में कपूर जलाने से आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

खुला न छोड़ें

बच्चों के लिए कपूर जहर की तरह होता है। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो आपको कपूर घर में खुला बिलकुल भी नहीं छोड़ना चाहिए।

बच्चे का निगलना

अगर गलती से बच्चे ने कपूर को निगल लिया तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।

हो सकता है एग्जिमा

अगर आप कपूर को त्वचा पर सीधे लगाते हैं तो ये आपको त्वचा की एलर्जी या त्वचा की गंभीर बीमारी दे सकता है। यहां तक आपको एग्जिमा तक हो सकता है।

किडनी को नुकसान

कपूर से शरीर के नर्वस सिस्टम और किडनी को भी नुकसान पहुंचता है इसलिए अगर आप अपने किडनी को नुकसान पहुंचने से बचाना चाहते हैं तो इसका इस्तेमाल न ही करें।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए नुकसानदायक

कपूर प्रेग्नेंट महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के लिए बहुत घातक है। ये गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचाता है। इससे बच्चे में बर्थ डिफेक्ट भी देखने को मिल सकता है।

सांस लेने में परेशानी

कपूर आपके शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाता है जिससे आपको सांस लेने की समस्या भी हो सकती है।

पाचन तंत्र पर असर

कपूर आपके पाचन तंत्र को भी नुकसान पहुंचा सकता है क्योंकि ये आपके गैस्ट्रोइन्टेसटाइन को पूरी तरह से ब्लॉक भी कर सकता है।

अगर आप इन बीमारियों से बचना चाहते हैं तो कपूर न जलाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com