शाम के समय दीपक जलाने से क्या होता है?


By Farhan Khan16, May 2024 07:24 PMjagran.com

सनातन धर्म

सनातन धर्म में पूजा के दौरान सरसों का तेल या देशी घी का दीपक जलाने का रिवाज प्राचीन समय से चला आ रहा है।

सकारात्मक ऊर्जा का आगमन

ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाना

आपने अपने आसपास अक्सर देखा होगा कि लोग शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाते हैं।

शाम को दीपक जलाने के फायदे

लेकिन क्या कभी सोचा है कि आखिर शाम को दीपक क्यों जलाया जाता है और इससे किस तरह के फायदे मिलते हैं? आइए जानें।

मां लक्ष्मी का आगमन

घर के मुख्य द्वार पर शाम को दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। क्योंकि गोधूलि बेला में धन की देवी मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।

गृह क्लेश से निजात

घर के मुख्य द्वार पर शाम को दीपक जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा के होने से तनाव और परिवार में लड़ाई-झगड़े का माहौल बना रहता है।  

कर्ज की समाप्ति

अगर आप जीवन में कर्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। इससे कर्ज जल्द समाप्त होगा।

राहु के दुष्प्रभावों से राहत

इसके अलावा संध्याकाल में घर के प्रवेश द्वार के दाहिने तरफ तेल या घी का दीपक जलाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से राहु के दुष्प्रभावों से राहत मिलती है।

अगर आप भी जीवन में खुशहाली चाहते हैं तो शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जरूर जलाएं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com