दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra31, Aug 2024 01:20 PMjagran.com

दीपक जलाना

अक्सर घर में दीपक जलाते हैं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा संचार होता है। आइए जानते हैं कि दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं, वास्तु के नियमों का पालन न करने से भी वास्तु दोष की समस्या होने लगती है।

दक्षिण दिशा में दीपक जलाना

वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाना अशुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

यमराज की दिशा

दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा मानी जाती है। इस दिन में दीपक जलाने से व्यक्ति की तरक्की रुकने लगती है और परिवार के सदस्य भी परेशानी का सामना करते हैं।

धन की कमी का सामना करना

घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से व्यक्ति को धन की कमी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही, व्यक्ति आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है।

घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार

अगर आप दक्षिण दिशा में दीपक जलाते हैं, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है। इसके अलावा, व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ता है।

इस दिशा में दीपक जलाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पूर्व दिशा में दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ ही, व्यक्ति की उम्र बढ़ती है।

इस दिशा में भी जलाएं दीपक

वास्तु के अनुसार, दीपक को पश्चिम और उत्तर दिशा में भी जला सकते हैं। इससे आर्थिक परेशानी दूर होने लगती है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

पढ़ते रहें

दीपक जलाने की दिशा के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ