ऐसी मान्यता है कि तिजोरी में मां लक्ष्मी का वास रहता है। कई लोग इसमें नमक रखते हैं। आइए जानते हैं कि तिजोरी में नमक रखने से क्या होता है?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।
कई परेशानियों को दूर करने में नमक के उपाय बेहद कारगर होते हैं। इसे तिजोरी में रखने से व्यक्ति को कई तरह के फायदे होते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि नमक नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है। इसे तिजोरी में रखने से सकारात्मकता बरकरार रहती है।
धन की कमी की सामना कर रहे लोगों को 1 कटोरी में नमक करके तिजोरी में रख देना चाहिए। इससे आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है और व्यक्ति तरक्की करने लगता है।
अगर आप व्यापार में बाधा का सामना कर रहे हैं, तो तिजोरी में नमक रखें। इससे व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है और कारोबार में विशेष लाभ होता है।
मुख्य द्वार या तिजोरी में नमक रखने से गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
वास्तु के अनुसार, पर्स में एक चुटकी नमक रखने से व्यक्ति के पास पैसों की कमी नहीं होती है। ऐसा करने से व्यक्ति की जेब हमेशा पैसों से भरी रहती है।
वास्तु से जुड़े नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ