कुंडली में शनि दोष है या नहीं, कैसे पता करें?


By Ashish Mishra24, Aug 2024 06:00 AMjagran.com

शनि दोष

कुंडली में शनि दोष होने पर व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि शनि दोष की पहचान कैसे कर सकते हैं?

शनि देव को प्रसन्न करना

कुंडली में शनि दोष प्रभाव को कम करने के लिए शनि देव की पूजा करनी चाहिए। इससे शनि दोष से उत्पन्न परेशानियां दूर होने लगती हैं।

शनि दोष की पहचान कैसे करें?

कई बार लोगों लोगों को पता नहीं चलता हैं कि उनकी कुंडली में शनि दोष है। ऐसे में आपको कई ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं, जिससे आप दोष का अंदाजा लगा सकते हैं।

धन की हानि होना

कुंडली में शनि दोष होने पर व्यक्ति का धन और संपत्ति खत्म होने लगती है। इसके अलावा, व्यक्ति को कंगाली का सामना करना पड़ता है।

अल्कोहल का सेवन करना

कई बार कुंडली में शनि दोष होने पर व्यक्ति अल्कोहल और जुआ जैसी अन्य बुरी आदतों का शिकार होने लगता है। इसके अलावा, व्यक्ति पर झूठे आरोप लगने लगते हैं।

कर्ज की समस्या का सामना करना

अगर आप कर्ज से जुड़ी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो इसका मतलब आपकी कुंडली में शनि दोष है। इसके साथ ही, कई बार व्यक्ति का घर बिक जाता है।

बाल झड़ने की समस्या

कुंडली में शनि दोष होने पर व्यक्ति के बाल झड़ने लगते हैं। इसके अलावा, आंंखों की रोशनी पर भी प्रभाव पड़ता है और कानों में दर्द होने लगता है।

पीपल के नीचे दीपक जलाएं

कुंडली में शनि दोष होने पर पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस दौरान 11 बार पेड़ की परिक्रमा करें। ऐसा करने से दोष से मुक्ति मिलती है।

पढ़ते रहें

कुंडली में होने वाले दोषों का पता लगाने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ