वास्तु शास्त्र की तरह फेंगशुई शास्त्र में भी कई ऐसे पौधों का जिक्र किया गया है, जिन्हें घर में लगाने पर व्यक्ति की किस्मत खुल सकती है।
आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताएंगे, ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो। आइए इन पौधों के बारे में विस्तार से जानें।
ज्योतिष शास्त्र का कहना है कि जेड प्लांट की गोल पत्तियां घर में लगाने से घर में धन का आगमन तेजी से बढ़ता है।
जेड प्लांट को तिजोरी वाली जगह पर रखना चाहिए। इससे घर में बरकत होती है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है।
घर में बांस का पौधा लगाना कम चमत्कारिक नहीं है। इसे घर में लगाने से परिवार के सदस्यों की आय तेजी से बढ़ने लगती है।
8 डंठल वाला बांस का पौधा बेहद लकी माना जाता है। आप भी घर में समृद्धि के लिए यह पौधा लगा सकते हैं।
घर में आर्किड प्लांट लगाने से सकारात्मकता आती है। लेकिन घर में दो डंठल वाला आर्केड ही लगाना चाहिए।
रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए भी आर्किड प्लांट का इस्तेमाल किया जाता है। इससे व्यक्ति की किस्मत खुल सकती है।
आप भी घर में सुख-शांति के लिए ये प्लांट्स जरूर लगाएं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com