किचन में मनी प्लांट रखने से क्या होता है?


By Amrendra Kumar Yadav25, Aug 2024 12:06 PMjagran.com

बहुत शुभ है मनी प्लांट का पौधा

मनी प्लांट का पौधा बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से नेगेटिविटी दूर होती है और पॉजिटिविटी का संचार होता है।

धन को करता है आकर्षित

यह पौधा धन को आकर्षित करता है, इसलिए इसे मनी प्लांट कहा जाता है। इसके साथ ही इसे शुभता का प्रतीक भी माना जाता है।

किचन में लगाएं यह पौधा

वास्तु में कई पौधों को किचन में रखने के बारे में बताया गया है। इस पौधे को किचन में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

दिशा का रखें विशेष ध्यान

इसे किचन में लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखें। इसके लिए दक्षिण-पूर्व दिशा बहुत शुभ मानी गई है। इस दिशा में गणेश जी रहते हैं।

घर में आती है खुशहाली

किचन में मनी प्लांट का पौधा लगाने से घर में खुशहाली आती है और परिवार के सदस्यों को प्यार मिलता है।

आती है सुख-समृद्धि

वास्तु में बताए नियमों के अनुसार, मनी प्लांट को किचन में रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है और शरीर स्वस्थ रहता है।

धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा

घर के किचन में मनी प्लांट लगाने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही कर्ज से मुक्ति मिलती है।

किचन में मनी प्लांट का पौधा लगाना बहुत शुभ होता है। इससे सकारात्मक फलों की प्राप्ति होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM