राहु-केतु दोनों हैं कमजोर, करें ये उपाय


By Ashish Mishra25, Aug 2024 02:07 PMjagran.com

कुंडली में ग्रह का कमजोर होना

अगर आपकी कुंडली में ग्रह कमजोर हैं, तो जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि राहु-केतु के कमजोर होने पर कौन-से उपाय करने चाहिए?

मानसिक तनाव का सामना करना

कुंडली में राहु-केतु के कमजोर होने पर व्यक्ति को तनाव का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, शरीर में अकड़न और कमजोरी की समस्या होने लगती है।

राहु-केतु के लिए उपाय

कुंडली में राहु-केतु के कमजोर पर कई उपाय करने चाहिए। इन उपायों को करने से रातु-केतु का प्रभाव कम होने लगता है।

राहु के उपाय

कुंडली में राहु की स्थिति को शांत करने के लिए गोमेद रत्न धारण करना चाहिए। इसके अलावा, शनिवार के दिन व्रत रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे राहु मजबूत होने लगते हैं।

राहु बीज मंत्र का जाप

राहु के कमजोर होने पर ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः। ॐ रां राहवे नमः ॥ मंत्र का जाप करें। इससे कुंडली में पड़ने वाले राहु के बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है।

केतु के उपाय

कुंडली में केतु के प्रभाव को कम करने के लिए कंबल, छाता, लोहा, उड़द, गर्म कपड़े और कस्तूरी आदि का दान करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाली परेशानी दूर होने लगती है।

केतु ग्रह को शांत करने का मंत्र

कुंडली में केतु को मजबूत करने के लिए ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का 5, 11 या 18 माला जाप करना शुभ होता है।

इस माला से जाप करें

इन मंत्रों का जाप रुद्राक्ष की माला करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ ही, शनिवार के दिन जाप करना बेहद लाभकारी माना जाता है।

पढ़ते रहें

ग्रहों को मजबूत करने के उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ