धन और सुख-समृद्धि के लिए किस दिन व्रत रखें?


By Ashish Mishra25, Aug 2024 01:04 PMjagran.com

व्रत रखना

अक्सर लोग धन-धान्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखते हैं। आइए जानते हैं कि किस दिन व्रत रखने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है?

पूजा-पाठ करना

रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है।

धन की कमी का सामना करना

अगर आप भी धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके अलावा, ऐसी चीजें अर्पित करें, जो मां लक्ष्मी को पसंद हो।

शुक्रवार को व्रत रखें

यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित रहता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक के ऊपर कृपा बरसाती हैं।

मां लक्ष्मी को भोग लगाएं

शुक्रवार के व्रत के दौरान मां लक्ष्मी की पूजा करते समय मखाने का भोग लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं।

एकाक्षी नारियल अर्पित करें

मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल बेहद पसंद होता है। इसे अर्पित करने से व्यक्ति को धन-धान्य की प्राप्ति होती है और जीवन में खूब तरक्की करते हैं।

परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन

गृह क्लेश का सामना कर रहे लोगों को शुक्रवार को व्रत रखना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, धन संबंधी परेशानियां दूर होने लगती हैं।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

शुक्रवार के दिन व्रत रखने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। व्रत को दौरान मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है।

पढ़ते रहें

व्रत रखने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ