हवन की राख तिजोरी में रखने से क्या होता है?


By Ashish Mishra08, Sep 2024 06:05 PMjagran.com

हवन की राख

सनातन धर्म में हवन करने का विशेष महत्व होता है। इसकी राख के भी कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि हवन की राख को तिजोरी में रखने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।

तिजोरी में हवन की राख रखना

अगर आप धन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो तिजोरी लाल कपड़े में हवन की राख रखें। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा

अगर आप नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो तिजोरी में हवन की राख रखें। इससे नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

ग्रह दोष से छुटकारा

तिजोरी में हवन की राख रखने से ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है। आप इसे लाल कपड़े में बांधकर आंगन में भी रख सकते हैं। ग्रहों का बुरा प्रभाव दूर होने लगता है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को तिजोरी में हवन की राख रखनी चाहिए। इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और जीवन में तरक्की होती है।

परिवार में खुशहाली

गृह क्लेश का सामना करने वाले लोगों को तिजोरी में हवन की राख रखनी चाहिए। इससे परिवार में खुशहाली आती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

रोगों से छुटकारा

पानी में एक चुटकी हवन की राख मिलाकर स्नान करने से रोगों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

धन की कमी को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ