तकिए के नीचे लहसुन रखने से क्या होता है?


By Ashish Mishra11, May 2025 08:00 PMjagran.com

तकिए के नीचे लहसुन रखना

अक्सर लोग रात में सोते समय तकिए के नीचे लहसुन रखते हैं। आइए जानते हैं कि तकिए के नीचे लहसुन रखने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

तकिए के नीचे लहसुन रखने के फायदे

वास्तु के अनुसार, तकिए के नीचे लहसुन रखने से कई फायदे होते हैं। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और तरक्की होती है।

रात में आएगी बेहतर नींद

तकिए के नीचे लहसुन रखकर सोने से रात में बेहतर नींद आती है। इसके साथ ही, रात में डरावने सपने भी नहीं होते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

अगर आप नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो तकिए के नीचे लहसुन रखकर सोएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को तकिए के नीचे लहसुन रखना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

तनाव से छुटकारा

अगर आप मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं, तो तकिए के नीचे लहसुन रखें। इससे तनाव दूर होने लगता है और याददाश्त बढ़ती है।

लहसुन की कितनी कली रखें?

तकिए के नीचे एक या दो लहसुन की कली रखना शुभ माना जाता है। इससे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी दूर होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

तकिए के नीचे रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ