अक्सर लोग मुंह में इलायची रखकर सोना पसंद करते हैं। इससे कई शरीर में बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि इलायची को मुंह में रात भर रखने से क्या होता है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और फॉस्फोरस पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
रात में मुंह में इलायची रखकर सोना पाचन के लिए फायदेमंद होता है। ऐसा करने से गैस और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है।
पेट से जुड़ी समस्या से परेशान लोगों के मुंह से बदबू आती है। इसे दूर करने के लिए मुंह में इलायची रखकर सोना चाहिए। इससे मुंह से आने वाली बदबू दूर होने लगती है
इलायची में मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करते हैं। इसे रातभर मुंह में रखकर सोने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।
इलायची में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो तनाव को दूर करने में मदद करते हैं। इलायची को रातभर मुंह में रखकर सोने से तनाव दूर होने लगता है।
डायबिटीज के मरीजों को मुंह में इलायची रखकर सोना चाहिए। ऐसा करने से डायबिटीज कंट्रोल होने लगता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होने लगती है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ