लाल कपड़े में 5 लौंग रखने से क्या होता है?


By Ashish Mishra25, Sep 2024 10:00 PMjagran.com

लौंग रखना

अक्सर लोग घर की किसी कोने या तिजोरी में लौंग रखते हैं। इससे कई तरह के बदलाव होते हैं। आइए जानते हैं कि लाल कपड़े में 5 लौंग रखने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

इस शास्त्र में घर में रखने वाली चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है। वहीं, वास्तु के नियमों का पालन न करने वाले लोगों को वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।

लाल कपड़े में लौंग रखना

लाल कपड़े में लौंग रखना शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इससे व्यक्ति को धन से जुड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

धन प्राप्ति के योग

लाल कपड़े में 5 लौंग रखकर तिजोरी में रख दें। इससे आपका कारोबार बढ़ने लगेगा और धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं और व्यक्ति तरक्की करता है।

कर्ज से छुटकारा

कर्ज की समस्या का सामना करने वाले लोगों को लाल कपड़े में लौंग रखें। इसके बाद इसे तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से कर्ज की समस्या दूर होने लगती है।

मां लक्ष्मी की कृपा

लाल कपड़े में लौंग रखकर मंदिर में रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही, साधक के ऊपर कृपा बरसाती हैं। इससे व्यक्ति को धन लाभ होता है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

जो लोग आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, उन्हें लाल कपड़े में लौंग रखकर तिजोरी में रखना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।

कार्य में सफलता

घर से किसी काम के लिए बाहर निकलते समय मुंह में लौंग रखकर निकलें। ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलती है और रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ