वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है, इसमें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा कैसे प्राप्त की जाए, इसके लिए नियम बताए गए हैं। वास्तु के बताए नियमों का पालन करने पर जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वैसे तो फिश एक्वेरियम को घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए रखा जाता है लेकिन वास्तु में इसकी सही दिशा के बारे में बताया गया है, इसे सही दिशा में रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।
वास्तु के अनुसार, एक्वेरियम को घर की उत्तर दिशा या पूर्व दिशा में रखा जा सकता है, इसके अलावा उत्तर-पूर्व दिशा भी बहुत शुभ मानी जाती है।
ऐसी मान्यता है कि इसे पूर्व दिशा में रखने से जीवन में खुशहाली आती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है और घर में लोगों के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है।
वहीं उत्तर दिशा में एक्वेरियम रखने से करियर में उन्नति होती है, इसे घर या ऑफिस में भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से नौकरी में प्रमोशन के रास्ते खुलते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वास्तु में बताए गए नियमों के अनुसार, इसमें 8-9 मछलियां रखना बहुत शुभ होता है। इसके साथ ही समय-समय पर एक्वेरियम का पानी बदलते रहना चाहिए।
एक्वेरियम में गोल्डन और एंजिल फिश रखना बहुत शुभ होता है, इसके लिए एक्वेरियम में 8 गोल्डन मछली और 1 काली मछली रख सकते हैं।
वहीं एक्वेरियम को बेडरूम में नहीं रखना चाहिए और न ही किचन में रखना चाहिए। इससे नेगेटिविटी बढ़ती है।
घर में एक्वेरियम रखते समय वास्तु के इन नियमों का पालन करना चाहिए, वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM