अक्सर लोग खाना परोसते समय लापरवाही करते है। इन दौरान खाने वाली चीजों की मात्रा को ध्यान में रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि थाली में 3 रोटी रखने से क्या होता है?
खाना परोसते समय रोटी को पर्याप्त मात्रा में देना चाहिए। हमेशा थाली में 3 रोटी रखने से बचना चाहिए। इसे परोसने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
थाली में एक साथ 3 रोटियां परोसना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसे परोसने से बनने वाले काम भी बिगड़ने लगते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि 3 रोटियां रखी थाली मृतक को समर्पित होती है। जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो उसके नाम की थाली में 3 रोटियां रखी जाती हैं।
मान्यता के अनुसार, एक साथ थाली में 3 रोटियां परोसने से उस व्यक्ति के मन में दूसरों के प्रति शत्रुता का भाव प्रकट होने लगता है। इसी वजह से 3 रोटियां परोसने से बचना चाहिए।
ऐसा कहा जाता है कि थाली में एक साथ 3 रोटियां रखने से व्यक्ति की उम्र पर प्रभाव पड़ता है। इससे खाने वालों की उम्र कम हो सकती है।
ऐसा कहा जाता है कि 3 नंबर अशुभ अंक होता है। शुभ कार्य को करते समय 3 की संख्या से बचना चाहिए। इससे आपको गलत परिणाम मिल सकते हैं।
खाना परोसते समय थाली में रोटी रखते समय विशेष ध्यान देना चाहिए। एक साथ 2 या 4 रोटियां ही रखनी चाहिए। थाली में 3 रोटियां रखने से बचना चाहिए।
खाना परोसने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ