पुराणों के अनुसार काली गाय में सभी देवताओं का वास माना गया है। हिंदू धर्म में काली गाय को एक महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।
काली गाय के दूध को अमृत कहा गया है। वहीं दूसरी ओर पहली रोटी काली गाय के लिए निकालने का भी विधान है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि प्रतिदिन काली गाय को रोटी खिलाने से क्या लाभ मिलते हैं। आइए इसके बारे में जानें।
ऐसा माना जाता है कि काली गाय को रोज रोटी खिलाने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है साथ ही सभी महत्वपूर्ण काम भी बनने लगते हैं।
रोजाना काली गाय को रोटी खिलाने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
साथ ही रोज काली गाय को रोटी खिलाने से जाने-अनजाने में किए गए पापों से भी मुक्ति मिलती है।
काली गाय को दी जाने वाली रोटी के साथ आप चीनी या गुड़ भी दे सकते हैं। अगर आपके घर शुद्ध शाकाहारी भोजन बनता है, तो आप वह भी काली गाय को खिला सकते हैं।
काली गाय माता को कभी भी सूखी रोटी नहीं खिलानी चाहिए। इससे आपको रोटी खिलाने से मिलने वाला पुण्य प्राप्त नहीं होता।
अगर आप भी अपने जीवन में खुशहाली चाहते हैं तो काली गाय को रोटी जरूर खिलाएं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com