सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि तुलसी से जुड़ी कौन-सी गलतियां करने से जीवन की खुशहाली छिन जाती है?
रोजाना तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं। इससे जीवन में आने वाली धन से जुड़ी परेशानियां दूर होने लगती हैं।
अक्सर लोग तुलसी के पौधे के पास कई ऐसी चीजें रख देते हैं, जो अशुभ माना जाती हैं। इससे जीवन में परेशानियां भी आने लगती हैं।
कभी भूलकर भी तुलसी के पौधे के पास कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं और परिवार की सुख-समृद्धि छिनने लगती है।
तुलसी पर जल चढ़ाते टाइम समय का विशेष ध्यान देना चाहिए। रात में तुलसी पर जल नहीं अर्पित करना चाहिए।
तुलसी के पौधे के पास शिवलिंग या भगवान शिव की मूर्ति नहीं रखना चाहिए। अगर आप शिवलिंग रखते हैं, तो जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अक्सर लोग तुलसी के पास कांटेदार पौधे लगा देते हैं। इससे घर में नकारात्मकता फैलने लगती है और परिवार में क्लेश बढ़ने लगता है।
तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। शाम के समय घी का दीपक जलाने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।
घर में पौधे को रखते समय वास्तु के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ