अक्सर लोग आलू खाना पसंद करते हैं। इससे शरीर में बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि गर्मियों में ज्यादा आलू खाने से क्या होता है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
अगर आप ज्यादा मात्रा में आलू का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।
आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में कैलोरी के रूप में जमा हो सकती है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से वजन बढ़ सकता है।
आलू में स्टार्च अधिक मात्रा में होता है। गर्मियों में ज्यादा आलू खाने से पाचन से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, इसे ज्यादा मात्रा में खाने से ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ने लगता है। डायबिटीज के मरीजों के पर्याप्त मात्रा में ही आलू का सेवन करना चाहिए।
कई लोगों को आलू खाने से एलर्जी होने लगती है। ऐसे लोगों को आलू खाने से बचना चाहिए। अगर आप गर्मियों में ज्यादा आलू खाते हैं, तो त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली, सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।
आलू में कैल्शियम और मैग्नीशियम में होते हैं। इसे पर्याप्त मात्रा में खाने से हड्डियां मजबूत होने लगती है और चलने-फिरने में भी आसानी होती है।
शरीर के लिए फायदेमंद और नुकसानदायक चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ