गर्मी के मौसम में तेज धूप के कारण त्वचा पर बुरा असर पड़ता है। खासतौर पर स्किन धूप की तेजी की वजह से झुलस जाती है, जिससे जगह-जगह लाल भद्दे से दाग पड़ जाते हैं।
त्वचा पर धूप के कारण रेड स्पॉट या दाग होने को सनबर्न कहा जाता है। यह चेहरे की खूबसूरत को खराब कर देता है, जिसके कारण लोग घर से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं।
लोगों की कोशिश यह होती है कि वह सनबर्न से बचे रहें। इसके बावजूद लोगों को सनबर्न की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इन घरेलू उपायों को अपनाकर सनबर्न के दाग को खत्म कर सकते हैं।
एलोवेरा का पौधा हर घर में आसान से मिलता है। इसकी पत्तियों में खास तरह का जेल होता है, जो सनबर्न के लिए असरदार उपाय है। इसके लिए एलोवेरा जेल को प्रभावित जगह पर लगाकर थोड़ी दे छोड़ दें। ऐसा दिन में कई बार कर सकते है।
सनबर्न होने पर सेब का सिरका भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सनबर्न हो शांत करता है। इसके लिए थोड़े पानी में सेब का सिरका मिलाकर करें।
नारियल तेल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। इसका उपयोग सनबर्न के लिए भी किया जा सकता है। जहां-जहां त्वचा प्रभावित है, वहां-वहां तेल लगाकर मसाज करें।
ग्रीन-टी की पत्तियां सूजन और जलन को कम करने में मददगार है। यह त्वचा को नुकसान होने से बचाता है। अगर आप सनबर्न के दाग से परेशान हैं, तो इसको गर्म करके इस्तेमाल करें।
सनबर्न से राहत पाने के लिए ओटमील का इस्तेमाल करें। यह सनबर्न को जल्दी ठीक करने में मदद करता है। इसके लिए ठंडे पानी में ओटमील मिलाएं और प्रभावित जगह पर लगाएं।
इन उपायों की मदद से सनबर्न से राहत पा सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva