हाथ-पैर की झुनझुनी से राहत के लिए खाएं यह विटामिन


By Farhan Khan19, May 2025 06:00 AMjagran.com

विटामिन शरीर के लिए है जरूरी

शरीर को हेल्दी रखने में विटामिन अहम भूमिका निभाते हैं। शरीर में विटामिन की कमी होने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है। ऐसे में शरीर में विटामिन कभी कम न होने दें।

हाथ-पैर की झुनझुनी से जुड़ा विटामिन

आज हम आपको एक ऐसे विटामिन के बारे में बताएंगे, जिसके चलते हाथ-पैर में झुनझुनी होने लगती है। आइए इस विटामिन के बारे में विस्तार से जानें।

विटामिन-बी12 की कमी से हाथ-पैर में होती है झुनझुनी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो जाती है, तो ऐसे में हाथ-पैर में झुनझुनी होने लगती है। यह विटामिन नर्वस सिस्टम को बेहतर बनाने का काम करता है।

विटामिन-बी12 से जुड़े फूड्स

हाथ-पैर की झुनझुनी से राहत के लिए आपको विटामिन-बी12 से जुड़े फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप अंडे का सेवन कर सकते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स

आपको अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही, पनीर और चीज आदि शामिल करने चाहिए। ये प्रोडक्ट्स विटामिन-बी12 का रिच सोर्स होते हैं।

मशरूम का सेवन करें

जो लोग मशरूम का सेवन करते हैं, उनकी बॉडी में कभी विटामिन-बी12 की कमी नहीं होती। आपको भी रोज इनका सेवन करना चाहिए।

चुकंदर है बेस्ट

चुकंदर शरीर में खून बढ़ाने के साथ-साथ विटामिन-बी के लिए भी लाभकारी होती है। आप इसे डाइट में सलाद, जूस और सब्जी के रूप में शामिल कर सकते हैं।

पालक डाइट में शामिल करें

पालक विटामिन-बी12 के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम और विटामिन-के से भरपूर होता है। आपको रोज इसका सेवन करना चाहिए। जल्द ही आपको असर दिखने लगेगा।

हाथ-पैर की झुनझुनी से राहत के लिए आपको विटामिन-बी12 से जुड़े फूड्स खाने चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com