मशरूम किसको नहीं खाना चाहिए?


By Priyam Kumari18, May 2025 12:30 PMjagran.com

मशरूम खाने से क्या होता है?

दुनिया भर के लोग मशरूम की सब्जी को बड़े चाव से खाते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

मशरूम खाने के फायदे

मशरूम कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो पेट से लेकर वजन घटाने तक की समस्या को दूर करता है। मशरूम एक एडिबल फंगल होता है।

मशरूम इन लोगों के लिए हानिकारक

मशरूम में कई पोषक तत्व होने के कारण कई लोगों के लिए इसका सेवन हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को मशरूम नहीं खाना चाहिए।

किडनी की समस्या

अगर आप किडनी की समस्या जैसे किडनी स्टोन या गाउट से पीड़ित हैं, तो आपके लिए मशरूम नुकसानदायक हो सकता है। यह यूरिक एसिड के लेवल को बढ़ा देता है।

लिवर की समस्या

लिवर की समस्या वाले लोगों को मशरूम नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसमें टॉक्सिन्स हो सकते हैं, जो लिवर को हानि पहुंचा सकता है।

एलर्जी की समस्या

कई बार लोगों को मशरूम खाने से एलर्जी होने लगती है, जिससे खुजली, रैशेज या सांस लेने में भी परेशानी आ सकती है। इसलिए ऐसे लोग इसके सेवन से बचें।

आंतों की समस्या

मशरूम आंतों की समस्या वाले लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। यह आंतों में गैस और ब्लोटिंग को बढ़ा सकता है।

गर्भवती महिलाएं

प्रेगनेंसी में मशरूम का सेवन बिल्कुल भूलकर भी न करें। यह बच्चों को हानि पहुंचा सकता है।

इन लोगों को मशरूम का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva