किचन में कई तरह के मसाले मौजूद होते हैं, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि, आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर भी होते हैं।
चक्रफूल अर्थात स्टार एनिस इन्हीं मसालों में शामिल है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, विटामिन-ए और सी जैसे गुणों से भरपूर होता है।
आज हम आपको बताएंगे कि चक्र का फूल खाने से क्या होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें। ताकि आप भी इसके फायदे जान सकें।
चक्रफूल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह शरीर में सूजन को कम करता है। गठिया और हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों में यह काफी फायदेमंद है।
चक्रफूल पेट फूलने, गैस, अपच जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाता है। इसका कार्मिनेटिव इफेक्ट पाचन तंत्र को बेहतर बनाने का काम करता है।
चक्रफूल इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है। यह विटामिन सी का अच्छा सोर्स है। अपनी डाइट में स्टार एनिस जरूर शामिल करें।
खांसी और अस्थमा जैसी सांस संबंधी समस्याओं को दूर करने में चक्रफूल पारंपरिक तौर पर इस्तेमाल होता आया है।
अगर आप नींद से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो चक्रफूल आपके लिए लाभकारी साबित होगा। रात में सोने से पहले एक कप स्टार एनीज की चाय पिएं।
इन सभी समस्याओं से राहत पाने में चक्रफूल कम रामबाण नहीं है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com