आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से डायबिटीज बेहद आम हो गई है। हालांकि यह बीमारी किसी खतरनाक बीमारी से कम नहीं है।
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसे केवल और केवल खानपान के जरिए ही कंट्रोल किया जा सकता है। इसी वजह से डायबिटीज के मरीज अपने खानपान के खास ख्याल रखते हैं।
आज हम आपको डायबिटीज से जुड़े कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जो आंखों में नजर आते हैं। आइए इन संकेतों के बारे में विस्तार से जानें।
अगर आपको अचानक से धुंधला दिखाई देने लगे, तो यह डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं। इस संकेत भूल से भी नजरअंदाज न करें।
डायबिटीज के कारण आंखों में दर्द होने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
डायबिटीज के कारण आंखों के चारों ओर सूजन भी आ सकती है। यह सूजन तब होती है, जब शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बहुत अधिक होता है।
अगर आपको रात में या कम रोशनी में देखने में दिक्कत हो रही है, तो यह भी डायबिटीज का लक्षण हो सकता है।
आंखों से जुड़े ये लक्षण डायबिटीज की ओर इशारा करते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com