आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप एक महीने तक रोज अंकुरित चने खाते हैं, तो इससे क्या होता है? आइए इसके बारे में जानें।
अंकुरित चने खाने से पेट का पाचन अच्छा रहता है। इसके चलते आपको कब्ज और गैस की समस्या से निजात मिल सकती है।
अंकुरित चने इम्यूनिटी का बूस्टर माने जाते हैं क्योंकि इनमें विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अंकुरित चने में कैल्शियम होता है। ऐसे में इनका सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती है।
अंकुरित चने आयरन से भरपूर होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से आप एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से दूर रह सकते हैं।
अगर आप एक महीने तक रोज अंकुरित चने खाते हैं, तो ऐसे में आपका वेट लॉस हो सकता है क्योंकि इसमें प्रोटीन होता है।
रोज एक महीने तक अंकुरित चने खाने से आपका कॉलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहेगा क्योंकि इसमें घुलनशील फाइबर पाया जाता है।
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अंकुरित चने जरूर खाने चाहिए क्योंकि इसमें पोटेशियम होता है और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com